Monday, May 20 2024 | Time 00:09 Hrs(IST)
 logo img
NEWS11 स्पेशल


सिंहभूम में गीता कोड़ा और जोबा मांझी में टक्कर, जनता के तराजू में किसका पलड़ा होगा भारी ?

सिंहभूम में गीता कोड़ा और जोबा मांझी में टक्कर, जनता के तराजू में किसका पलड़ा होगा भारी ?
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के मतदान के साथ ही झारखंड में चार चरणों में चुनाव शुरू हो जाएगा. पहले चरण में 13 मई को वोटिंग होगी जिसमें सिंहभूम सहित चार लोकसभा सीटों में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इस दिन सिंहभूम के चुनावी दंगल में एनडीए और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के बीच महाटक्कर होगी. बता दें, एनडीए की तरफ से गीता कोड़ा जबकि इंडिया गठबंधन की तरफ से जेएमएम प्रत्याशी जोबा मांझी चुनावी दंगल में उतरी है. हालांकि इस लोकसभा सीट में चुनाव के दौरान जनता का तराजू किसके पलड़े में भारी होगा यह तो परिणाम के घोषित होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. 

 

हालांकि आज हम आपको इन दोनों प्रत्याशियों की अबतक की राजनीतिक सफर के बारे में बताने जा रहे हैं..

 

गीता कोड़ा का अब तक का राजनीतिक सफर 


गीता कोड़ा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी हैं पति मधु कोड़ा के जेल जाने के बाद गीता कोड़ा राजनीति में सक्रिय हुई. उन्होंने साल 2009 से अपने राजनीतिक कैरियर की शुरूआत की. सबसे पहले गीता कोड़ा ने जय भारत समानता पार्टी से चुनाव लड़ा था वह साल 2009 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ी थी. इसमें उन्होंने 25 हजार वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी. उस समय वे झारखंड की सबसे कम उम्र की विधायक बनीं थी. साल 2014 में गीता कोड़ा ने लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन वो हार गईं. 

 

अक्टूबर 2018 में गीता कोड़ा कांग्रेस में शामिल हुईं. जिसके बाद 2019 में गीता कोड़ा कांग्रेस टिकट पर सिंहभूम से सांसद बनी. अब साल 2024 यानी कि इस वर्ष लोकसभा चुनाव से पहले गीता कोड़ा ने कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है. और बीजेपी के टिकट पर वह फिर से सिंहभूम सीट से चुनाव लड़ रही है. 

 

जोबा मांझी का अबतक का राजनीतिक सफ़र 


जोबा मांझी इस समय झारखंड सरकार में मंत्री है उनके पति देवेंद्र मांझी सिंहभूम के कद्दावर आदिवासी नेता थे 14 अक्टूबर साल 1994 को उनके पति देवेंद्र मांझी की हत्या हुई थी. जोबा मांझी ने भी पति के मर्डर के बाद पॉलिटिक्स में कदम रखा और इतिहास भी रचा. उन्होंने 1995 में इस सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. वे लगातार 2000, 2005, 2014 और 2019 में जीत हासिल करती आई हैं. जोबा मांझी बाबूलाल मरांडी की सरकार में भी जोबा मांझी मंत्री बनी थी. वह साल 2009 के बाद JMM में शामिल हुईं. 

 

उन्होंने पति की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा डेमोक्रेटिक का JMM में विलय किया. 1998 में अविभाजित बिहार में राबड़ी देवी की सरकार में भी वह मंत्री बनी थीं तत्कालीन हेमंत सरकार में चौथी बार मंत्री बनी हैं वहीं इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की तरफ से वह सिंहभूम लोकसभा सीट से जेएमएम उम्मीदवार हैं. 

अधिक खबरें
गर्मी के दिनों पेट को ठंडा रखता है यह 'झारखंडी साग', मिलते हैं कई विटामिन और मिनरल्स
मई 16, 2024 | 16 May 2024 | 11:44 AM

झारखंड प्रकृति की गोद में बैठा एक ऐसा राज्य है अगर आप इस प्रदेश के जगलों का सैर करेंगे तो आपको यहां एक से एक बढ़कर कई प्रकार के बहुमुल्य औषधीय भंडार मिलेंगे. जिसे आदिवासी समाज के लोग अपने आहार में नियमित रुप से शामिल करते है. इनके आहार में शामिल कई साग जटिल बीमारियों को भी रोकने में अपना क्षमता रखता है.

रांची के राजेश करेंगे जापान में एशियाई देशों के बीच भारत का प्रतिनिधित्व
मई 13, 2024 | 13 May 2024 | 9:35 AM

कभी अपनी शिक्षा का खर्च उठाने के लिए रांची की गलियों और चौराहों में करीब 12 वर्षों तक अखबार बेचने वाले राजेश जापान में 10 ऐशियाई देशों के बीच करीब दो महीने तक भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले राजेश का चयन इएट्स फोरम (IATSS : International Association of Traffic and Safety sciences) फेलोशीप के लिए हुआ है.

रांची में News11 Bharat के कैमरे में कैद हुईं बालू के काले खेल से पैसा लेते इटकी थाना प्रभारी की Exclusive तस्वीरें
मई 11, 2024 | 11 May 2024 | 4:52 PM

राजधानी रांची के इटकी में बालू का काला खेल धड़ल्ले से खुलेआम चल रहा है, जिसका वीडियो न्यूज11 भारत के कैमरे में कैद हो गई है. दरअसल रांची के ग्रामीण इलाकों में बड़े-बड़े हाइवा से बालू का अवैध कारोबार चल रहा है.

ED की रेड के बाद छोटू उर्फ गजनफर इमाम और मुमताज अहमद के नाम सुर्खियों में..
मई 07, 2024 | 07 May 2024 | 2:19 AM

झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल और उनके घरेलू सहायक जहांगीर के घर पर छापेमारी खत्म होने के बाद संजीव लाल को ईडी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. संजीव लाल और जहांगीर की गिरफ्तारी के बाद और दो नाम सुर्खियों में है.

लोहरदगा सीट पर इस बार होगा त्रिकोणीय मुकाबला, जनता के तराजू में किसका पलड़ा होगा भारी ?
मई 02, 2024 | 02 May 2024 | 8:26 AM

लोहरदगा लोकसभा के इस चुनावी दंगल में एनडीए से बीजेपी ने समीर उरांव और इंडिया गठबंधन की तरफ से कांग्रेस ने सुखदेव भगत को अपना प्रत्याशी के रुप में उतारा है. जबकि इस सीट से जेएमएम पार्टी के बागी नेता और बिशुनपुर विधायक चमरा लिंडा ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है. यानी लोहरदगा लोकसभा सीट में इन तीनों प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी.